*पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का किया दौरा, अधिकारियों से जल्द काम शुरु करने की मांग* 

Must Read

*पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का किया दौरा, अधिकारियों से जल्द काम शुरु करने की मांग*

नमस्ते कोरबा। वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस पर पार्षद श्री देवांगन ने निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

वार्ड क्रमांक 16 के हसदेव नदी के तट पर आसपास बसे लोगों को होती है परेशानी

गौरतलब है की वार्ड 16 कोहड़िया के कुछ बस्ती हसदेव नदी के तट से लगे हुए हैं। निचली बस्ती होने के कारण बरसाती पानी के भराव होने की समस्या बढ़ जाती है। निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में जलभराव की संभावना बनी रहती है।

इस पर पार्षद श्री देवांगन ने तत्काल अवरुद्ध नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून सीजन में नियमित तौर पर सफाई के निर्देश दिए गए।

     मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा, इधर निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी 

पार्षद श्री देवांगन ने बताया कि बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों से लोग परेशान हैं। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। अब तक निगम ने फॉगिंग मशीन से छिड़काव शुरु नहीं किया है। दरअसल निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी है। अब तक इसका मेंटेंस नहीं किया जा सका है। पार्षद ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Read more:- आठ वर्षों से कोरबा में जरूरतमंद का पेट भर रही है भारत मां की रसोई,दूर दराज से अपनों का इलाज कराने आए लोगों को मिलता है निशुल्क भोजन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -