नगर निगम सभापति चुनाव,विशाल बहुमत होने के बाद भी भाजपा की अप्रत्याशित हार, सभापति चुनाव की करारी हार पर क्या कहा नेताओं ने देखिए
नमस्ते कोरबा :- नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुन लिए गए हैं।नूतन सिंह ठाकुर को 67 में 33 वोट मिले, जबकि हितानंद अग्रवाल को 16 और अब्दुल रहमान को 18 वोट मिले। भाजपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। आपको बता दें कि 67 पार्षदों के नगर निगम कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के 45 पार्षद जीत कर आए हैं। इसके अलावा 11 पार्षद कांग्रेस के और 11 पार्षद निर्दलीय चुने गए हैं। विशाल बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की यह हार न केवल अप्रत्याशित है बल्कि बिल्कुल ऐसा है जैसे भारतीय जनता पार्टी औंधेमुंह गिर गई हो।
प्रदेश बीजेपी नेताओं ने जाहिर की नाराजगी बता दे की जब इस बात की खबर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पहुंची तो वहां हड़कंप इसलिए मच गया। क्योंकि भाजपा पार्षदों की संख्या 45 थी एक तरह से विशाल बहुमत था। सभापति चुने गए नूतन सिंह ठाकुर पहली बार वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार तरीके चुनाव जीतकर पार्षद बने ।
सभापति चुनाव में भाजपा के बागी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। बीजेपी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल को बनाया था। सूत्रों से यह पता चला है की बीजेपी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने बीजेपी की बुरी कदर हार पर नाराजगी जाहिर की है।
सभापति चुनाव के दौरान मौके पर खुद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन मौजूद थे। सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की करारी हार के बाद उन्होंने यू टर्न लेते हुए जीते हुए भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को भी अपना ही बताने लगे। हालांकि उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि पार्टी ने जिन्हे प्रत्याशी बनाया था, उनकी हार हुई। लेकिन पार्षदों ने जो फैसला किया है, उसे पार्टी को अब मानना होगा।
सभापति चुनाव में हुई भाजपा पार्टी एवं वरिष्ठ नेताओं की फजीहत को देखकर अब कोरबा के लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि कथित रूप से अनुशासित पार्टी कोरबा नगर निगम में सभापति के चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के हार के जिम्मेदार लोगों के ऊपर क्या कार्रवाई करने जा रही हैं।क्या भारतीय जनता पार्टी बागी सभापति को अपना सभापति बता पाएगी।
Read more:- कोरबा में दर्री सिंचाई कॉलोनी के पास तेज रफ्तार पिकअप पुल से नीचे गिरी,तीन घायल,एक की हालत नाजुक