Monday, February 17, 2025

मां की ममता को सलाम,खुद की जान देकर बच्ची को जंगली सूअर से बचा लिया

Must Read

मां की ममता को सलाम,खुद की जान देकर बच्ची को जंगली सूअर से बचा लिया

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले से एक मां ने ममता की मिसाल पेश की है। जहां जंगली सूअर से अपनी बच्ची को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर भीड़ गई। इस जंग में मां ने अपनी बच्ची को तो बचा लिया लेकिन खुद की कुर्बानी दे दी। वहीं मां ने सूअर को भी मार डाला। इस घटना में बच्ची घायल हो गई है। यह घटना पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार की है। जानकारी के अनुसार, पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार की निवासी महिला 45 वर्षीय दुवशिया बाई और उसकी 11 वर्षीय बेटी रिंकी खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान जंगली सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया। तभी मां जान जोखिम में डालकर जंगली सुअर से लड़ गई।
महिला बिना हार माने 25 मिनट तक जंगली सूअर से भिड़ती रही। इस जंग में मा ने लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया और जंगली सुअर को भी मार डाला। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ लग गई। इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घायल बच्ची को लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर वन विभाग ने महिला के परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पसान भेज दिया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,030SubscribersSubscribe
Latest News

*प्रचंड जनादेश पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बोले: एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास की मुहर*

*प्रचंड जनादेश पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बोले: एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास...

More Articles Like This

- Advertisement -