मां की ममता को सलाम,खुद की जान देकर बच्ची को जंगली सूअर से बचा लिया

Must Read

मां की ममता को सलाम,खुद की जान देकर बच्ची को जंगली सूअर से बचा लिया

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले से एक मां ने ममता की मिसाल पेश की है। जहां जंगली सूअर से अपनी बच्ची को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर भीड़ गई। इस जंग में मां ने अपनी बच्ची को तो बचा लिया लेकिन खुद की कुर्बानी दे दी। वहीं मां ने सूअर को भी मार डाला। इस घटना में बच्ची घायल हो गई है। यह घटना पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार की है। जानकारी के अनुसार, पसान वन परीक्षेत्र के तेलियामार की निवासी महिला 45 वर्षीय दुवशिया बाई और उसकी 11 वर्षीय बेटी रिंकी खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान जंगली सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया। तभी मां जान जोखिम में डालकर जंगली सुअर से लड़ गई।
महिला बिना हार माने 25 मिनट तक जंगली सूअर से भिड़ती रही। इस जंग में मा ने लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया और जंगली सुअर को भी मार डाला। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ लग गई। इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घायल बच्ची को लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर वन विभाग ने महिला के परिजनों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पसान भेज दिया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -