मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के काम शुरू
नमस्ते कोरबा :- सोनालिया पूल अंडरपास को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद अब जमीन पर उतरने जा रही है। कोरबा विधायक एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले 8 से 10 दिनों में सोनालिया पूल अंडरपास का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंडरपास निर्माण में बाधा बन रहा रेलवे का केबल हटाने का काम पूरा हो चुका है।
मंत्री ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 27 करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं। 15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के काम शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार अधिक बारिश के कारण शहर सहित ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें जर्जर हुई हैं। बारिश थमने के साथ ही खराब सड़कों को प्राथमिकता से दुरुस्त कराया जाएगा। इससे लंबे समय से सड़क और अंडरपास की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Read more :- कोरबा के ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा ’12वां श्री श्याम अखाड़ा’, जुटेंगे देश के दिग्गज गायक









