Monday, February 16, 2026

मेडिकल कॉलेज के सामने चक्काजाम,बीती शाम ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की हुई थी मौत

Must Read

मेडिकल कॉलेज के सामने चक्काजाम,बीती शाम ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की हुई थी मौत

नमस्ते कोरबा :  मेडिकल कॉलेज के सामने बीती शाम ट्रक की ठोकर से मौत के आगोश में समाए बाइक सवार के मौत के मामले में परिजनों काआक्रोश सड़क पर उतर आया है। पोस्टमार्ट के बाद मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर उनके द्वारा चक्काजाम कर दिया गया है। बारिश के बीच लोगों के प्रदर्शन से मुख्य सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है और वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

लोगों के प्रदर्शन से कॉलेज के छात्र,स्कूल बस और एंबुलेंस के जाम में फंसने से मचा हड़कंप। वाहन स्वामी से दस लाख रुपए मुआवजा,सड़क पर गति अवरोधक,नौकरी और भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की जा रही है।

प्रदर्शन की सूचना पाकर सीविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने में लगी हुई है,लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने शव रखे जाने से मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read more:- कोरबा की सड़क फिर से हुई लाल,मेडिकल कॉलेज के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -