महापौर चुनाव :- प्रचार के शुरुआती चरण में भाजपा भारी,पूरे शहर में लगने लगे हैं झंडे और बैनर
नमस्ते कोरबा : कोरबा नगर निगम चुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है और वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों ने अपना प्रचार प्रारंभ कर दिया है, भाजपा से महापौर की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने भी जनसंपर्क शुरू कर दिया है और वार्ड में जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है, संजू देवी राजपूत को लोगों का व्यापक समर्थन भी प्राप्त हो रहा है, पार्टी के झंडे और बैनर शहर में नजर आ रहे हैं,इसके ठीक विपरीत विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी और कार्यकर्ता शांत मुद्रा में दिख रहे हैं,

निश्चित ही उनमें उत्साह की कमी दिखाई पड़ रही,भाजपा के झंडे बैनर पूरे शहर में लगने लगे हैं और हर वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों द्वारा कार्यालय की शुरुआत कर जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है, वहीं दूसरी और कांग्रेस के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है और पार्टी के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं,
Read more :-मेडिकल कॉलेज कोरबा की सुरक्षा में लगे निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हड़ताल









