Monday, February 16, 2026

मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं से हुई शर्मनाक घटना के विरोध में बरपाली में युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Must Read

मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं से हुई शर्मनाक घटना के विरोध में बरपाली में युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं से हुई शर्मनाक घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर के विशेष उपस्थिति एवं जिला महासचिव मधुसूदन दास एव विधानसभा अध्यक्ष शिवम राय के नेतृत्व में अक्रोशित युवाओं ने बरपाली चौक में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया….!

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधी धनेश्वरी कंवर ने कहा की — केंद्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरी तरह से फैल है नरेंद्र मोदी केवल और केवल अपने प्रचार में लगे है मणिपुर जहाँ उनकी सरकार है उस जगह पर भी इतनी बड़ी घटना हो गई परंतु उनके पास समय नही है कुल मिलाकर सिर्फ और सिर्फ देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे है ऐसे सरकार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए…!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की — केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से मणिपुर के हालात को काबू करने में नाकाम साबित हो रहा है लगातार वहां की स्थिति बद से बदतर होते जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ अपने प्रचार में लगे है जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है इसी कड़ी में आज बरपाली चौक में युवा साथियों के साथ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज करवाते हुए पुतला दहन करवाया गया…!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवम रॉय एव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की — आज हमारे राहुल गांधी जी मणिपुर जाकर वह के हालातों का जायजा ले रहे है परंतु देश के प्रधानमंत्री को समय नही मिल रहा है साथ ही साथ केंद्र की गृहमंत्री भी गायब है युवा कांग्रेस ऐसे नेतृत्व कर्ता का विरोध करती है एव इस्तीफे की मांग करती है…

इस अवसर पर प्रमुखरूप से पूर्व सरपंच गोविंद नारायण पैकरा,सांसद प्रतिनिधी मनदीप शर्मा,उमा यादव,उपाध्यक्ष अमृत कंवर,जिला संयोजक महेश मैत्री,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष बंटी प्रजापति,आरटीआई कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा,अनिल खुटे,किशन कुमार,रजनीकांत पटेल, सतेंद्र कैवर्त, योगेश महन्त,अज्जू दास महन्त,डिप्टेश पांडेय,भुनेश्वर बिंझवार, अभय मिश्रा,अश्विनी,रोहन,समीर खान, प्रकाश महन्त,शांतिलाल मरार, संजय बिंझवार, शुभम यादव,तिलक सारथी, वीरेंद्र कश्यप,संजय दिवाकर,से उपस्थित थे…

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -