Thursday, October 16, 2025

*धान को भीगने से बचाने करें आवश्यक व्यवस्था:कलेक्टर*

Must Read

*धान को भीगने से बचाने करें आवश्यक व्यवस्था:कलेक्टर*

नमस्ते कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने बादल और बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान खरीदी के पश्चात रखे गए धान को तिरपाल से ढकने और भीगने से बचाने के निर्देश दिए हैं।

*तिरपाल से ढ़कने के निर्देश*

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में 14 नवम्बर से धान की खरीदी हो रही है। कलेक्टर सहित उनके मार्गदर्शन में सभी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण मातहत अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने किसी प्रकार की गड़बड़ी करने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर श्री वसंत ने विगत 2 दिन से मौसम में हुए परिवर्तन को देखते हुए धान उपार्जन केंद्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम, नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केंद्र के निरीक्षण और बारिश से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि ख़रीदे गए धान को चबूतरे में सुरक्षित रखने के साथ उसे तिरपाल से ढका जाए।

तिरपाल किसी जगह से फ़टी हुई न हो और बारिश का पानी धान को न भीगा सके, इस दिशा में तैयारी की जाए। उन्होंने कहा है कि किसानों के मेहनत से उपजे धान का एक-एक दाना कीमती है और यह अनावश्यक बारिश में बर्बाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों,राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को भी संग्रहित धान के सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

Read more :- बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार के विरोध में,मंगलवार को कोरबा में सर्व हिंदू समाज के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से मांगा रामलीला-दशहरा मेला का पूरा...

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से...

More Articles Like This

- Advertisement -