कोरबा में लोनर हाथी की दस्तक,थर्मल ड्रोन से निगरानी : प्रेमलता यादव, डीएफओ कोरबा

Must Read

कोरबा में लोनर हाथी की दस्तक,थर्मल ड्रोन से निगरानी : प्रेमलता यादव, डीएफओ कोरबा

नमस्ते कोरबा :- कोरबा डिवीजन में एक लोनर हाथी के प्रवेश से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डीएफओ प्रेमलता यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाथी की गतिविधियों को लेकर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कटघोरा डिवीजन में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शुक्रवार सुबह बालको क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

डीएफओ के अनुसार लोनर हाथी की थर्मल ड्रोन कैमरे से लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। बालको बीट में हाथी की मौजूदगी हुई है, वहीं कुदमुरा, करतला और पसर खेत क्षेत्र में करीब 15 हाथी सक्रिय हैं। इन सभी पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को मुन्नादी के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है कि हाथी का मूवमेंट कभी भी किसी भी दिशा में हो सकता है इसलिए विशेष सतर्कता बरतें।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बालको रेंज के अजगर बहार बैरियर और बालको बैरियर को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

वन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि बिना विभागीय अनुमति और सूचना के कोई भी व्यक्ति इन क्षेत्रों में प्रवेश न करे।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल से लगे इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करें, रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी स्थिति में हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। प्रशासन और वन अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read more :- “गिलहरी की सीख,बच्चों की लेखनी,राम नाम महायज्ञ में नन्हे श्रद्धालुओं की बड़ी आहुति”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -