Wednesday, June 25, 2025

कोरबा में स्थित है एक ऐसी गुफा जहां वनवास के दौरान पहुंचे थे राम,लक्ष्मण और माता सीता,गुफा के अंदर पदचिन्ह है गवाह

Must Read

कोरबा में स्थित है एक ऐसी गुफा जहां वनवास के दौरान पहुंचे थे राम,लक्ष्मण और माता सीता,गुफा के अंदर पदचिन्ह है गवाह

बिहार के सीतामढ़ी जिले को भले ही माता सीता का जन्म स्थान माना जाता है, लेकिन कोरबा में भी एक ऐसी गुफा है, जहां वनवास के दौरान भगवान श्रीराम भाई लक्ष्मण और सीता के साथ पहुंचे थे। अत्रि मुनि के इस आश्रम में माता अनुसुइया ने सीता को नारी धर्म का पाठ पढ़ाया था। इस वजह से शहर के इस क्षेत्र को सीतामढ़ी के नाम से जाना जाता है। यह गुफा कोरबा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित है,

छत्तीसगढ़ से भगवान राम का काफी करीब का नाता है। माता कौशल्या खुद छत्तीसगढ़ की राजकुमारी थीं। भगवान राम ने वनवास के दौरान काफी वक्त यहां गुजारा। आज भी यहां पौराणिक, धार्मिक व ऐतिहासिक मान्यताओं के आधार पर कई स्थल मिल जाएंगे, जिन्हें भगवान राम से जोड़कर देखा जाता है। इनमें दंडकारण्य क्षेत्र में समाहित कोरबा का सीतामढ़ी भी शामिल है। वन गमन के दौरान यहां पहुंचे राम, लक्ष्मण और सीता का एक दिन विश्राम रहा। सीतामढ़ी गुपᆬा के रामायण कालीन प्रमाण से यहां के लोगों का गौरवान्वित होना स्वाभाविक है,राम वन गमन पथ से जुड़े विभिन्न शोध के अनुसार श्रीराम छत्तीसगढ़ के वन गमन के दौरान लगभग 75 स्थानों पर प्रवास किया था .

सीतामढ़ी में स्थापित गुफा में राम, लक्ष्मण और अत्रि मुनि की सातवीं शताब्दी निर्मित प्राचीन मूर्ति विद्यमान है। बीच में मुनि की बड़ी मूर्ति और दाएं बाएं में राम और लक्ष्मण नजर आ रहे। दो जोड़ी पद चिन्ह भी यहां है। एक सीता और दूसरी अनुसुइया के होने की किवदंती है। मंदिर के पुजारी बाबा का कहना है कि यहां अनुसुइया ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सीता को न केवल नारी धर्म की शिक्षा दी थी, बल्कि कुछ अद्भुत आभूषण दिए थे जो कभी पुराने नहीं होते। उन्होंने इन्हीं आभूषणों को हरण की दिशा सूचक के लिए मार्ग में गिराया,इस गुफा का जीर्णोद्धार करते हुए मंदिर का स्वरूप दिया गया है, लेकिन प्राचीन अस्तित्व आज भी बरकरार है। लेकिन इसे कोरबा का दुर्भाग्य ही कहा जाए की अपने आप में रामायण कालीन इतिहास को समेटे इस गुफा की जानकारी केवल छत्तीसगढ़ तक ही सीमित है, इस स्थल पर पर्यटन के क्षेत्र में जिला प्रशासन के द्वारा पहल करनी चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को रामायण कालीन इतिहास को जानने का मौका मिल सके

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : सर्वमंगला नगर बरमपुर के पास  नहर में गिरी गाड़ी,कांग्रेस नेता ने लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को निकाला...

Korba breaking : सर्वमंगला नगर बरमपुर के पास  नहर में गिरी गाड़ी,कांग्रेस नेता ने लोगों की मदद से गाड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -