Wednesday, March 12, 2025

चक्रवाती तूफान से जिले में बारिश,छाए रहे बादल, रूक-रूक कर हो रही बूंदाबांदी

Must Read

चक्रवाती तूफान से जिले में बारिश,छाए रहे बादल, रूक-रूक कर हो रही बूंदाबांदी

नमस्ते कोरबा :  जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को दिनभर बदली छाई रही। मंगलवार को बारिश हुई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 29 पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। अब फिर से ठंड बढऩे की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।मिचोंग चक्रवाती तूफान के असर से मौसम में बदलाव आया है। रविवार रात से ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद दिनभर बदली छाई रही। इसकी वजह से मौसम शुष्क रहा। मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहा और बादल छाए रहने के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ सकती है। किसानों को धान की फसल को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है।पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसे सोमवार सुबह से काले बादल छाए रहे।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। 7 दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम में लगातार बदलाव का क्रम बना हुआ है। आगे कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही मिजाज रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव और बारिश की संभावना से धान की फसल और उपार्जन केन्द्रों में संग्रहित धान पर खतरा मंडरा दिया है।

Read more : नवनिर्वाचित विधायक हुए मीडिया से रूबरू कहा कि राखड़ और सड़क जाम की समस्या को दूर करने काम होगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,220SubscribersSubscribe
Latest News

कोरबा के इस गांव में पुरानी धारणा के चलते पिछले  150 साल से नहीं मनी होली,क्या है वजह देखें इस खास खबर में 

कोरबा के इस गांव में पुरानी धारणा के चलते पिछले  150 साल से नहीं मनी होली,क्या है वजह देखें...

More Articles Like This

- Advertisement -