Thursday, February 19, 2026

नवरात्रि और दशहरा पर्व पर कोरबा पुलिस अलर्ट,शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,अतिरिक्त बल की तैनाती पंडालों से लेकर मेले तक हर जगह निगरानी

Must Read

नवरात्रि और दशहरा पर्व पर कोरबा पुलिस अलर्ट,शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,अतिरिक्त बल की तैनाती पंडालों से लेकर मेले तक हर जगह निगरानी

नमस्ते कोरबा :- शहर में नवरात्रि पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है और विजयदशमी (दशहरा) पर्व की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इन अवसरों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा की दृष्टि से कोरबा पुलिस ने बड़े पैमाने पर इंतज़ाम किए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक आयोजनों में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के सभी स्तरों पर सख्ती बरती जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि शहर के प्रमुख दुर्गा पंडालों और दशहरा मैदानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन स्थानों पर पुलिस अधिकारी, जवान, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड बल को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पैदल पेट्रोलिंग और निगरानी चौकियों की व्यवस्था की गई है।त्यौहारों के दौरान असामाजिक तत्वों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को संवेदनशील ज़ोन में रखा है, और पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए प्लान तैयार किया है। भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। मेले और पंडालों के आसपास पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है, ताकि अव्यवस्था और जाम की स्थिति न बने।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मेले और पंडालों में कंट्रोल रूम हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। साथ ही 112 डायल सेवा पर तुरंत कॉल कर नागरिक मदद ले सकते हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं,

Read more :- नवरात्रि की महाअष्टमी पर दुर्गा पंडालों और मंदिरों में गूंजे जयकारे,जय माता दी के उद्घोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -