कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों समेत 14 अधिकारियों के तबादले
नमस्ते कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षक, उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षकों सहित कुल 14 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक नागेश तिवारी को दर्री से पाली थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को करतला से दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव को पाली से करतला, श्रवण विश्वकर्मा को पसान से रक्षित केंद्र कोरबा तथा सुमनलाल पायरा को सिविल लाइन रामपुर से लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम उइके को पाली से सिविल लाइन रामपुर, रजनी चंद्रपाल खाण्डे को पुलिस चौकी जटगा से पसान, रजनी कुंवर राय पैकरा को लेमरू से जटगा तथा रजनी लक्ष्मी प्रसाद कंवर को रक्षित केंद्र कोरबा से पाली भेजा गया है। प्रधान आरक्षक दीपक खांडेकर को पाली से बालको, नरेंद्र लहरे को बालको से पाली, आरक्षक शैलेन्द्र तंवर को पाली से कटघोरा, अश्वनी ओगरे को कटघोरा से पाली तथा दिलहरण कंवर को दर्री से एएफएम शाखा जिला मुख्यालय कोरबा पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Read more :- कोरबा बनाएगा नया इतिहास: गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 6 फरवरी को जुटेगा शहर, 10 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य







