Friday, April 25, 2025

देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को  वालों डराने वाले पांच लोगों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,3 देसी कट्टे जब्त

Must Read

देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को  वालों डराने वाले पांच लोगों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,3 देसी कट्टे जब्त

नमस्ते कोरबा : कोरबा पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 5 गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे जब्त, गिरफ़्तार आरोपियों में बाकीमोगरा थाने का गुंडा बदमाश धरम सिंह ठाकुर भी शामिल

कोरबा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में, अवैध कट्टे के दो बड़े मामलों में सफल कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बांकीमोंगरा की सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

20 अप्रैल 2025 को थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में आरोपी विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत व सेवा सागर द्वारा अवैध देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के खिलाफ गहन जाँच की गई। जाँच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने आनंदराम बघेल एवं सत्यलेख बघेल को अवैध हथियारों की बिक्री की थी। धरम सिंह ठाकुर पहले से ही बाकीमोगरा थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है

*जब्त किए गए सामान:*

• 3 देसी कट्टा
• 1 नग मोटरसाइकिल (नंबर CG 12 AZ 8827)
• 5 मोबाइल फोन
• 3 जिंदा कारतूस

*गिरफ्तार आरोपी:*

1 *विकेश गुप्ता* (33), पिता अशोक गुप्ता, निवासी घुड़देवा मोहल्ला, थाना बांकीमोंगरा
2. *धर्म सिंह राजपूत* (38), पिता रामसिंह राजपूत, निवासी पद्माकरपारा, थाना बांकीमोंगरा
3. *सेवा सागर उर्फ सेवा राम* (30), पिता भुवन सिंह, निवासी डोंडकी, थाना कटघोरा
4. *आनंदराम बघेल* (56), पिता स्व. प्रसाद बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुड़देवा
5. *सत्यलेख बघेल* (27), पिता आनंदराम बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुड़देवा

Read more :- कोरबा में एक बार फिर एक पटवारी को ACB की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,530SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, हाईकोर्ट ने 60 दिनों में शिकायत पर निर्णय लेने सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं...

श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, हाईकोर्ट ने 60 दिनों में शिकायत पर निर्णय...

More Articles Like This

- Advertisement -