Tuesday, December 16, 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कोरबा को राज्य में दूसरा तथा देश में मिला 26वां स्थान

Must Read

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कोरबा को राज्य में दूसरा तथा देश में मिला 26वां स्थान

नमस्ते कोरबा :- वर्ष 2023 में देश के 446 शहरों में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिक निगम कोरबा में बड़ी उपलब्धि अर्जित करते हुए छ.ग. राज्य में दूसरा स्थान व देश में 26वॉं स्थान प्राप्त किया है,

यह पहला मौका है, जब राज्य में स्वच्छता में सिरमौर रहे अंबिकापुर शहर को पीछे करते हुए कोरबा ने यह उपलब्धि हासिल की है, इसके साथ ही कोरबा ने गारवेज फ्री सिटी में 03 स्तर रैकिंग प्राप्त करने के साथ ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस में भी सफलता हासिल की है।

महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम की इस उपलब्धि के लिए क्षेत्र के नागरिकों, निगम के प्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि भारत सरकार का महत्वपूर्ण मिशन स्वच्छ भारत मिशन व मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत शासन द्वारा माह अगस्त 2023 में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया था। 01 लाख जनसंख्या से ऊपर वाले देश के 446 शहरों में यह सर्वेक्षण किया गया। यहॉं उल्लेखनीय है कि विगत स्वच्छ सर्वेक्षण तीन केटगरी 01 लाख से 03 लाख की जनसंख्या, 03 लाख से 10 लाख तथा 10 लाख से अधिक जनसंख्या के वर्ग में स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ था तथा पृथक-पृथक वर्गवार परिणाम घोषित हुए थे।

किन्तु वर्ष 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में 01 लाख जनसंख्या से ऊपर के सभी शहरों का एक ही वर्ग में शामिल कर स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया था, जिसमें नगर पालिक निगम कोरबा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं देश के 446 शहरों के बीच कोरबा 26 वें स्थान पर रहा है।

जी.एफ.सी. में 03 स्टार –

 गारवेज फ्री सिटी कम्पटीशन में नगर पालिक निगम कोरबा 03 स्टार की दावेदारी की थी, जिस पर निगम को सफलता मिली तथा जी.एफ.सी. में 03 स्टार रैंकिंग मिली, साथ ही निगम ने ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस रैंक को भी इस वर्ष बरकरार रखा।

7475 अंकों के साथ द्वितीय स्थान- 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कुल 9500 अंक थे, जिन्हें स्वच्छता के विभिन्न मानदण्डों पर अर्जित करना था। नगर पालिक निगम कोरबा इस पर कार्य करते हुए 7475.70 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा, वहीं राजधानी रायपुर ने 8540 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चूंकि रायपुर ने जी.एफ.सी. स्टार रैंकिंग में 05 स्टार रैंक पाई थी, परिणाम स्वरूप 05 स्टार रैंकिंग के अतिरिक्त अंकों की बदौलत वह प्रथम स्थान पर रहा। वहीं अंबिकापुर ने 7466 अंक, बिलासपुर ने 7466 अंक, रिसाली ने 6712 अंक, भिलाई ने 6310 के साथ-साथ अन्य शहरों ने क्रमशः अंक प्राप्त किए हैं।
आमजन के सहयेग से टॉप 10 में प्रथम होगा कोरबा –

 महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के नागरिकों, निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियें को बधाई देते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से नगर निगम कोरबा ने यह उपलब्धियॉं हासिल की हैं, उन्हेने कहा कि हम सब मिलकर आगे और अधिक अच्छा कार्य करेंगे तथा सभी सहयोग से अपने कोरबा शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाएंगे।

उन्होने आमजन से अपील की है कि वे शहर  को साफ-सुथरा रखने में अपना और अधिक सहयोग देवें एवं कोरबा को ’’ स्वच्छ कोरबा-स्वस्थ कोरबा ’’ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,280SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में नमस्ते कोरबा:- भारत के प्रथम गृह...

More Articles Like This

- Advertisement -