Monday, February 16, 2026

मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए बच्चे का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस खोजबीन में जुटी

Must Read

मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए बच्चे का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस खोजबीन में जुटी

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 माह के बच्चे की हुई चोरी मामले में 24 घंटे के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है. बच्चा चोरी की सारी करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. बच्चे की तलाश में पुलिस की स्पेशल टीम और अस्पताल प्रबंधन लगा हुआ है. वहीं घटन के बाद से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चोरी हुए 4 माह के मासूम का अब तक पता नहीं चल सका है. इस मामले में पुलिस विभाग की विशेष टीम जांच कर रही है. चोरी की घटना के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. वहीं आने जाने वाले मरीजों के परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है. साइबर सेल के अलावा पुलिस की अन्य टीम बच्चे की खोजबीन कर रही है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -