कोरबा लोक सभा सीट पर भाजपा ने लगाई पुरी ताकत,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

Must Read

कोरबा लोक सभा सीट पर भाजपा ने लगाई पुरी ताकत,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

नमस्ते कोरबा : कोरबा लोकसभा सीट से डा.सरोज पाण्डेय जीताने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। बुधवार को कटघोरा की चुनावी सभा में देश के गृह मंत्री एवं पार्टी कद्दावर नेता अमित शाह द्वारा कोरबा को कठिन सीट बताने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार शाम को कोरबा पहुंचे और एक रिसॉर्ट में जिले के समाज प्रमुख सहित अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया,

गुरुवार की शाम को कोरबा पहुंच रहे मुख्यमंत्री ने सीएसईबी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। जानकारी के मुताबिक सीएसईबी रेस्ट हाउस में भी वे पार्टी नेताओं सहित अन्य से मुलाकात करते हुए लोकसभा चुनाव कि आगे की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की,

कहा जा रहा है कि कोरबा लोकसभा सीट भाजपा किसी भी स्थिति में जीतना चाहती है। भाजपा हाईकमान के लिए कोरबा सीट प्रतिष्ठा वाली बन गई है। डा. सरोज पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पसंद की उम्मीदवार हैं। मैदानी स्तर से जो रिपार्ट्स आ रही हैं उसके मुताबिक भाजपा के लिए कोरबा सीट को आसानी से निकालना संभव नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के साथ कड़े मुकाबले की स्थिति बन रही है।

बुधवार को कटघोरा में चुनावी सभा लेने आए गृह मंत्री अमित शाह ने भी कोरबा को कठिन सीट करार दिया था। गृह मंत्री शाह के कोरबा को कठिन सीट बताने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यहां डेरा जमा रहे हैं। मुख्यमंत्री सामाजिक क्षेत्र के साथ ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम पर भी कोरबा से डा. सरोज पाण्डेय को चुनाव जीताने का दबाव आया है।

Read more:- भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस,संकल्प पत्र में लिखे बिंदुओं पर प्रकाश डाला.पत्रकारों के सवालों में हुई असहज

जो खबरें आ रही हैं उसे मानें तो पार्टी को पाली तानाखार से ज्यादा खतरा है। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का वर्चस्व है, लेकिन लोकसभा चुनाव में गोंड समाज का वोट बल्क में कांग्रेस को पड़ते आ रहा है। जीजीपी ने अपना उम्मीदवार मैदान पर उतारा है, लेकिन प्रचार में सक्रियता नहीं दिख रही है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका लाभ कहीं कांग्रेस को तो नहीं मिलने जा रहा है।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा के लिए रिपोर्ट कुछ ठीक नहीं आ रही है। मतदान को केवल चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवारों के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य*

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य* नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -