Wednesday, February 11, 2026

कचरे के धुएं में घुटती कोरबा की सांस,स्वच्छता सर्वेक्षण में आठवें स्थान का गौरव, लेकिन जमीनी हकीकत पर भारी नगर निगम की लापरवाही

Must Read

कचरे के धुएं में घुटती कोरबा की सांस,स्वच्छता सर्वेक्षण में आठवें स्थान का गौरव, लेकिन जमीनी हकीकत पर भारी नगर निगम की लापरवाही

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिसे कभी हरियाली और स्वच्छता के लिए जाना जाता था, आज अव्यवस्था और प्रदूषण की चपेट में आता दिखाई दे रहा है। शहर के DDM रोड नहर किनारे इन दिनों लगातार कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र प्रदूषण और दुर्गंध से ग्रसित हो गया है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि शाम के समय इन कचरों को जलाया जाता है, और उठने वाला धुआं व बदबू आसपास के लोगों के लिए असहनीय हो जाती है। मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विडंबना यह है कि कुछ वर्ष पूर्व इसी स्थल पर औषधि गार्डन के लिए पौधारोपण किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण था। लेकिन आज वही क्षेत्र कचरे के ढेर और धुएं के गुबार में तब्दील हो चुका है।

यह हालात नगर निगम की लापरवाही की ओर इशारा करते हैं। साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन जैसी बुनियादी जिम्मेदारियों को लेकर प्रशासनिक उदासीनता न केवल शहर की सुंदरता को नष्ट कर रही है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी खतरा पैदा कर रही है।

इस मामले पर जब मीडिया कर्मियों ने कोरबा महापौर से बात की, तो उन्होंने कहा आपके माध्यम से हमें यह जानकारी मिली है। अभी तक ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं पहुंची थी। इस पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

महापौर का यह बयान स्वागत योग्य है लेकिन सवाल यह भी है कि ऐसी स्थितियों की जानकारी जनता से पहले नगर निगम को क्यों नहीं होती? क्या निगरानी तंत्र केवल कागजों में सीमित रह गया है?

नगर निगम अपने बजट में हर साल सफाई व्यवस्था के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करती है। गौरतलब है कि इस वर्ष कोरबा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे भारत में आठवां स्थान हासिल किया था। इसके बावजूद शहर के भीतर इस तरह की लापरवाही और प्रदूषणपूर्ण स्थितियां उस उपलब्धि पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

कोरबा के नागरिकों ने बार-बार यह साबित किया है कि वे अपने शहर से प्रेम करते हैं। अब जिम्मेदारी प्रशासन की है कि वह इस प्रेम और भरोसे को टूटने न दे। शहर की स्वच्छता और हरियाली की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना अब टालने योग्य नहीं, बल्कि तत्काल आवश्यक है।

Read more :- हसदेव तट पर भव्य महाआरती, दीपदान से झिलमिलाई नदी,आस्था का उमड़ा सैलाब,देखिए आकर्षक वीडियो

पर्यटन और आस्था का केंद्र बना झोरा घाट,परिवारों ने लिया पिकनिक का आनंद,कटघोरा पुलिस की सतर्कता से बना शांतिपूर्ण माहौल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए...

More Articles Like This

- Advertisement -