Saturday, March 15, 2025

कोरबा में ग्रामीणों की हाथियों से अनोखी दोस्ती, हर साल बेबी एलिफेंट के बर्थडे पर मनाते है जश्न

Must Read

कोरबा में ग्रामीणों की हाथियों से अनोखी दोस्ती, हर साल बेबी एलिफेंट के बर्थडे पर मनाते है जश्न

नमस्ते कोरबा :- जिले में विचरण कर रहे जंगली हाथी काफी गुस्सैल हैं। खेत हो या मकान, मवेशी हो या इंसान, उनके रास्ते में आए तो तबाही तय है। मगर एक गांव ऐसा है जहां के ग्रामीणों से हाथियों की दोस्ती हो गई है। हाथी गांव के करीब पहुंचते तो है लेकिन कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। मगर ये दोस्ती हुई कैसे। देखिए इस खास रिपोर्ट में।

ये नजारा ग्राम पंचायत घीनारा है। जंगल का ये इलाका हाथियों का कॉरिडोर रहा है। हाथियों का दल तबाही मचाते हुए गांव को पार करता था। मगर अब जंगली हाथी ग्रामीणों के साथी बन गए है। हाथियों का दल इस रास्ते से गुजरता जरूर है, लेकिन गांव के सिवाने से वापस लौट जाता है। फसल को भी नुकसान नहीं पहुंचाता। पांच महिलाओं को कुचलकर मारने वाला लोनर हाथी भी इसी गांव से होते हुए निकला, लेकिन नुकसान नही पहुंचाया। दरअसल कुछ साल पहले गांव के पास जंगल में बेबी एलिफेंट का जन्म हुआ था। उस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथी के बच्चे का बर्थडे मनाया था। विधिविधान से हाथियों की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी थी। उसके बाद से हाथी गांव वापस नहीं लौटे।

साल 2000 में पहली बार 13 हाथियों ने दस्तक दी थी। इसके बाद संख्या बढ़कर 180 तक पहुंच गई। वर्तमान में कोरबा और कटघोरा के जंगल में 60 से 70 हाथियों का डेरा है। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा और करतला रेंज अधिक प्रभावित रहा है। घिनारा समेत आसपास के 25 गांव में हाथी जमकर उत्पात मचाते थे। मगर पिछले 8 साल से इलाके के ग्रामीण बेफिक्री से जीवन जी रहे है। किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। हाथियों ने ग्रामीणों की गुहार सुनी और ग्रामीण भी उन्हें पूजते हैं। हर साल फसल काटने के बाद ग्रामीण बेबी एलिफेंट का जन्मदिन का जश्न मनाते है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि हाथी दुनिया का सबसे समझदार और सामाजिक जीव है। घिनारा के ग्रामीणों ने उनके स्वभाव के अनुसार ही पहले अपना नेचर चेंज किया। हाथियों का रास्ता रोकने या उन्हें खदेड़ने के बजाए खुद अपना रास्ता बदला। परिणाम ये हुआ कि अब हाथी भी इन लोगो को अपना दोस्त मानने लगे। नियमित चहलकदमी के बीच पिछले 4 साल से इस इलाके में ना कोई जान गई। ना मकान टूटा और ना ही हाथियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया। जंगली हाथियों और घिनारा के लोगो के बीच की दोस्ती किसी मिसाल से कम नहीं।

Read more:- तालाब में मस्ती करते दिखा हाथियों का झुंड,यहां देखें वीडियो 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,230SubscribersSubscribe
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : पावर जेनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के स्विच यार्ड में आग,धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिख रहा,...

कोरबा ब्रेकिंग : पावर जेनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के स्विच यार्ड में आग,धुंए का गुब्बार कई...

More Articles Like This

- Advertisement -