काला धुंआ ने कोरबा के आसमान को लिया अपनी आगोश में, इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Must Read

काला धुंआ ने कोरबा के आसमान को लिया अपनी आगोश में, इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नमस्ते कोरबा (निखिल शर्मा)  :- कोसाबाड़ी-रजगामार मार्ग में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। कार्बन पेस्ट करने वाली इस फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका पता तो नहीं चला है लेकिन बायलर फटने से जो जोरदार आवाज हुई उससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फैक्ट्री से निकल रहा काला धुंआ 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा जिसे देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। याद रहे कुछ दिन पहले ही इंडस्ट्रियल एरिया के एक ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई थी जिस पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग*

*वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग* एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन...

More Articles Like This

- Advertisement -