Sunday, December 28, 2025

डेम में तैरती बोरी में कटे हुए मानव अंग मिलने की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी

Must Read

डेम में तैरती बोरी में कटे हुए मानव अंग मिलने की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी

नमस्ते कोरबा। जिले के सीमांत पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा के गोपालपुर बाँधापारा डैम के पास मिले बैग और डेम में तैरती बोरी में कटे हुए मानव अंग मिलने की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गई है। अभी तक दोनों पैर का हिस्सा टुकड़ों में बरामद हुआ है। एक अन्य बोरी गोताखोरों की मदद से डेम से निकलवाई गई जिसमें मृतक का सिर बरामद हुआ है। मृतक का धड़ याने की गर्दन और कमर के बीच का हिस्सा बरामद नहीं हो सका है जिसकी खोजबीन में पुलिस लगी हुई है।

डैम में मिले बैग की तलाशी में आधार कार्ड की फोटो कॉपी और पासपोर्ट मिला है जिसके आधार पर मृतक की पहचान मोहम्मद वसीम अंसारी, रांची के रूप में हुई है। मृतक का पैंट-शर्ट भी बरामद हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि बोरे से पासपोर्ट और कुछ अन्य दस्तावेज मिले हैं।

पासपोर्ट में युवक का नाम मोहम्मद वसीम अंसारी लिखा है, जिसकी जन्मतिथि 1998 है। मृतक युवक झारखंड के रांची का रहने वाला था। 2 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट में एंट्री दिखाई दे रहा है। साथ ही वह दमनदीव से रांची गया था। वहां से इधर कैसे पहुंचा, उसकी जांच की जा रही है। अन्य दस्तावेज पानी में भीग गए हैं।

पुलिस को धड़ की तलाश है जिसके मिल जाने के बाद आगे की जांच बढ़ेगी। यह जानकारी सामने आई है कि अज्ञात हत्यारे ने बोरी में टुकड़ों को डालकर पत्थर-ईंट के साथ डैम में फेंक दिया था ताकि वह गहराई में ही दबा रहे लेकिन अपराध तो कभी ना कभी सामने आता ही है।

इस मामले में भी यही हुआ है। पुलिस के अधिकारी एडिशनल एसपी कटघोरा नेहा वर्मा, पाली थाना प्रभारी चमन सिन्हा मातहतों के साथ गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं। एसपी सिद्धार्थ तिवारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Read more:- कोरबा में वीभत्स हत्या,शव के टुकड़े करके ग्राम गोपालपुर स्थित डैम में फेंका 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,380SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गीता जयंती पर कोरबा में विहिप-बजरंग दल का शौर्य प्रदर्शन, बांग्लादेश हिंसा के विरोध में जताया आक्रोश

गीता जयंती पर कोरबा में विहिप-बजरंग दल का शौर्य प्रदर्शन, बांग्लादेश हिंसा के विरोध में जताया आक्रोश नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -