कोरबा ब्रेकिंग : बुधवारी से आईटीआई जाने वाला VIP रोड फिर बना हादसे का गवाह, तेज रफ्तार ने मचाई दहशत

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : बुधवारी से आईटीआई जाने वाला VIP रोड फिर बना हादसे का गवाह, तेज रफ्तार ने मचाई दहशत

नमस्ते कोरबा। आईटीआई से बुधवारी जाने वाला वीआईपी रोड लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। आए दिन इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन चालकों की लापरवाही के चलते सड़क हादसे हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी एक कार चालक ने बेकाबू वाहन चलाते हुए लोगो की जान ले ली थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

रविवार, 10 अगस्त की देर शाम एक बार फिर ऐसा ही मंजर सामने आया। अंधरी कछार स्कूल के पास एक लापरवाह कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए कई मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची, कार को ज़ब्त किया और थाने ले गई। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग घायल हुए हैं और किसे गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और पुलिस निगरानी बढ़ाए बिना हादसों पर काबू पाना मुश्किल होगा।

Note :- खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है विस्तार से जानकारी के मिलने के पश्चात पूरी खबर अपडेट की जाएगी

Read more :- कटघोरा में 46 हाथियों का आतंक, बाझीबन में 30 किसानों की फसल बर्बाद

लोहे की सलाखों के बीच बंधा पवित्र रिश्ता,कटघोरा उप जेल में बहनों ने सजाई राखी की थाली

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान

कोरबा के मुख्य मार्ग पर बीच सड़क पर ‘स्टंटबाज़ी’ पड़ी महंगी, वायरल वीडियो ने कटवा दिया 4500 का चालान नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -