कोरबा ब्रेकिंग : ड्राइवर सुरक्षा कानून और शराबबंदी की मांग पर नेशनल हाइवे पर रुका यातायात,ड्राइवर महासंघ का चक्का जाम

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : ड्राइवर सुरक्षा कानून और शराबबंदी की मांग पर नेशनल हाइवे पर रुका यातायात,ड्राइवर महासंघ का चक्का जाम

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के आह्वान पर शनिवार से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन महाबंद चक्का जाम शुरू हो गया है। कोरबा जिले के पाली,डुमरकछार स्थित नेशनल हाइवे पर सुबह से ही सैकड़ों ट्रक, बस, ऑटो और अन्य वाहनों को खड़ा कर ड्राइवरों ने दोनों ओर यातायात पूरी तरह रोक दिया।

इस दौरान हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक और आम नागरिक सड़क किनारे फंसे रहे।

प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक राज्य सरकार उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

महासंघ ने कहा कि ओडिशा सरकार ने ड्राइवर सुरक्षा और कल्याण से जुड़े निर्णय लिए हैं, अब छत्तीसगढ़ सरकार को भी वैसा ही कदम उठाना चाहिए। चक्का जाम के कारण कोरबा, कटघोरा, पाली और बिलासपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। कई यात्री बसें और मालवाहक वाहन घंटों तक फंसे रहे। आवश्यक सेवाएं भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

Read more :- कोरबा में सहकारी समिति कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन,चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा पुलिस ने नष्ट की 21,372 लीटर जब्त शराब  करीब 38 लाख की मदिरा का विधिवत निपटान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -