Saturday, February 21, 2026

Korba breaking : कोरबा जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार

Must Read

Korba breaking : कोरबा जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले से एक बड़ी खबर है जहां जिला जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े चार कैदी फरार हो गए। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया है।

अलग-अलग थाना क्षेत्र से यह चारों आरोपी जेल दाखिल कराए गए थे। इस घटनाक्रम की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गई हैं।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जिला जेल कोरबा में आज दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य यह घटना घटित की गई। बताया जा रहा है कि कैदी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल दाखिल कराया गया था। जिले के बालको,श्यांग, सिविल लाइन थाना व रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ये आरोपी रहने वाले बताये गए हैं। इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि ये सभी जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार संभवतःरस्सी के सहारे फांदकर फरार हो गये।

जब तक जेल प्रबंधन को पता चला तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

Read more :- फ्रेंडशिप डे विशेष : दोस्ती की वो धूपछाँव, जब दिलों से जुड़ा था 90 का दशक,कोरबा की गलियों से उठती यादों की महक

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रॉयल स्टार क्रिकेट कप 2026: GCC बनी विजेता, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

रॉयल स्टार क्रिकेट कप 2026: GCC बनी विजेता, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि नमस्ते कोरबा :- रॉयल स्टार क्रिकेट...

More Articles Like This

- Advertisement -