Korba breaking : चलती ट्रक में फैला करंट,चालक-परिचालक ने कूद कर खुद को सुरक्षित किया

Must Read

Korba breaking : चलती ट्रक में फैला करंट,चालक-परिचालक ने कूद कर खुद को सुरक्षित किया

नमस्ते कोरबा : शनिवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रक में करंट दौड़ पड़ा। समय रहते अगर चालक-परिचालक ने कूद कर खुद को सुरक्षित ना किया होता तो वह करंट की चपेट में आ जाते।
जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम शनिवार रात करीब 11 बजे घटित हुआ जब उत्तर प्रदेश पासिंग की एक ट्रक ने सामान खाली करने के लिए कोरबा शहर के भीतर प्रवेश किया।

सीतामणी महात्मा गांधी मार्ग से होकर यह ट्रक रानी रोड की ओर मुड़कर जैसे ही रवि साउंड सर्विस के थोड़ा आगे पहुंची थी कि यहां लटकते विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार से ट्रक के ऊपरी हिस्से का संपर्क हो गया। बॉडी से तार के टकराते ही स्पार्क हुआ और ट्रक में करंट दौड़ पड़ा। इसका आभास होते ही वाहन में मौजूद चालक-परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आसपास के राह चलते लोगों को इसकी जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित किया। कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल को भी इसकी जानकारी दी गई। थोड़ी देर में बिजली विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही तार को ऊपर करते हुए ट्रक को सुरक्षित निकलवाया। लगभग आधे घंटे तक यहां गहमा-गहमी बनी रही।

लोगों ने इस बात को लेकर राहत की सांस ली कि कोई जनहानि और करंट के कारण आग लगने जैसी घटना नहीं हुई। इस बात के लिए नाराजगी भी देखी गई की विद्युत प्रवाहित तार जगह-जगह लटक रहे हैं जबकि इन्हें ऊंचाई पर होना चाहिए।

Read more :- ‘मानव-हाथी संघर्ष नियंत्रण टीम’ गठित, कोरबा प्रेस क्लब के सचिव नागेन्द्र श्रीवास बने सदस्य

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -