Korba breaking : सी एस ई बी पुलिस चौकी के बगल में सेंध! छज्जा तोड़ चाय दुकान से पान मसाला सहित हजारों का सामान पार
नमस्ते कोरबा :- सीएसईबी पुलिस चौकी से सटी एक चाय दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पान मसाला सहित अन्य सामान पार कर दिया।
दुकान संचालक अशोक सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छज्जा टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पान मसाला सहित अन्य सामग्री गायब पाई गई। उन्होंने तत्काल पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी।
उल्लेखनीय है कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने देर शाम शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
Read more :- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में स्वर्ण सिटी में विशाल होली मिलन समारोह
*होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद*









