Sunday, December 28, 2025

रौशनी में नहाया कोरबा,धूमधाम से मनाई गई दीपावली, मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा, गूंजे पटाखों की आवाज़ें

Must Read

रौशनी में नहाया कोरबा,धूमधाम से मनाई गई दीपावली, मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा, गूंजे पटाखों की आवाज़े

नमस्ते कोरबा : सोमवार को नगर में रौशनी का पर्व दीपावली हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा शहर दीपों और झालरों की जगमग रोशनी में नहाया नजर आया। शाम ढलते ही घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए गए और वातावरण में उत्सव का उल्लास फैल गया।

रात 8 बजे धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि-विधान से की गई। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना कर परिवार और व्यापार में सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद आरती उतारी गई और मिठाई तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

इससे पहले घरों और दुकानों के बाहर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, जिसने दीपों की रोशनी के साथ मिलकर वातावरण को और मनमोहक बना दिया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूजा के बाद पटाखे फोड़कर दीपावली की खुशी का इजहार किया।

नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। जगह-जगह रंगीन लाइटें, फूलों की झालरें और दीपों की कतारों ने कोरबा को एक सुंदर नज़ारे में बदल दिया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। दीपों की इस जगमगाहट ने न केवल शहर को उजाला दिया, बल्कि लोगों के चेहरों पर भी खुशियों की चमक बिखेर दी।

Read more :- दीपावली पर निगमकर्मियों की अवैध वसूली,घंटाघर और सुभाष चौक पर विक्रेताओं से 200 वसूल,100 की रसीद

कोरबा को मिला लक्ज़री का नया पता ‘Stay Orra’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे उद्घाटन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,380SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया 

कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -