युवा पत्रकार से मारपीट करने वाले आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग,भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Must Read

युवा पत्रकार से मारपीट करने वाले आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग,भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

नमस्ते कोरबा :- जिले में कार्यरत एक कंपनी के द्वारा गलत तरीके से किए जा रहे कार्य को लेकर बनाई गई खबर पर उस कंपनी के गुंडानुमा लोगों ने कोरबा के नेहरूनगर वार्ड के कुआभट्टा मार्ग पर पिछली रात युवा पत्रकार उमेश यादव को रोकने के साथ मारपीट कर कार को नुकसान पहुंचाया। फिर डेढ़ लाख नगदी, आई फ़ोन सहित 3 मोबाइल और सोने की चैन लूट लिया। मामले की रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में कराई गई है। इस मामले में मारपीट करने वाले गुंडो की पहचान कर ली गई है।

पीडि़त उमेश यादव भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के सचिव भी है। संघ ने जिला पुलिस अधीक्षक यू उदयकिरण से मुलाकात कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। अध्यक्ष अब्दुल सुल्तान ने कहा है कि पत्रकारों के साथ होने वाले अन्याय और हमले को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संगठन इस घटना की कड़ी निंदा करता है और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाए ताकि समाज में यह संदेश जाए कि कोरबा में गुण्डागर्दी का कोई स्थान नहीं है। यह भी मांग की गई कि यदि इस घटना में कोई साजिशकर्ता भी शामिल हो तो उस पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

181 नारी शक्तियों के सिर पर सजे जवारा कलश, हसदेव घाट पर हुआ विसर्जन,मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का समापन, हजारों श्रद्धालु बने...

181 नारी शक्तियों के सिर पर सजे जवारा कलश, हसदेव घाट पर हुआ विसर्जन,मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि...

More Articles Like This

- Advertisement -