Monday, February 16, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों को दिए एक हजार करोड़, कोरबा को भी दी बड़ी सौगात

Must Read

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों को दिए एक हजार करोड़, कोरबा को भी दी बड़ी सौगात

रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणाएं की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधाएं दे रहे हैं। हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया है। आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है। पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है।

पहले भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी, लेकिन अब भवन अनुज्ञा का सरलीकरण किया गया है। घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुंच रही हैं। जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेशभर के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान बड़ी घोषणाएं कीं। राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़ रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि, सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ और चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -