खरमोरा क्षेत्र के जंगल में मिले मासूम बच्चें की शव की हुई पहचान, बच्चा दादर क्षेत्र का रहने वाला

Must Read

खरमोरा क्षेत्र के जंगल में मिले मासूम बच्चें की शव की हुई पहचान, बच्चा दादर क्षेत्र का रहने वाला

नमस्ते कोरबा :- जिले के खरमोरा क्षेत्र के जंगल में बुधवार की रात मासूम बच्चें की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पंहुचे।मामला प्रथम दृष्टया हत्या का सामने आया, जिस दिशा में पुलिस जांच में जुट गई, आज गुरुवार को पुलिस की अलग अलग टीम बच्चें के परिजनों की पतासाजसी घटनास्थल के आसपास कर रही थी,

मृत बालक की पहचान दादर के कुम्हार मोहल्ला निवासी रोजी मजदूरी करने वाले वीरू चौहान और मालती चौहान के बेटे के रूप में हुई

इसी दौरान पता चला कि कल सुबह ही लगभग 7 बजे मालती चौहान अपने बेटे शिवा को अस्पताल जाने के नाम पर लेकर निकली और फिर ना वो लौटी ना उसका बच्चा शिवा जिंदा वापस घर लौट सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दादर,खरमोरा, गोकुल नगर और आसपास की अन्य बस्तियों में सक्रिय होकर किसी के गायब बच्चों के विषय में जानकारी हासिल करती रही और मृत शिशु का फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जाता रहा। अंततः पुलिस को सफलता मिली। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अभिषेक वर्मा ने बताया कि मृत बालक की पहचान कर ली गई है, पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है एवं जल्द मामले का खुलासा होगा

Read more:-खरमोरा के सागौन बाड़ी में मिली एक मासूम बच्चे की लाश,पुलिस कर रही है मामले की जांच

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -