Monday, December 8, 2025

केंद्रीय विद्यालय कोरबा -3 कुसमुंडा ने मनाया वार्षिक खेल दिवस

Must Read

केंद्रीय विद्यालय कोरबा -3 कुसमुंडा ने मनाया वार्षिक खेल दिवस

नमस्ते कोरबा : केंद्रीय विद्यालय कोरबा -3 कुसमुंडा में वार्षिक खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय में अनेक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं SECL कुसमुंडा के मुख्य प्रबंधक श्री एस. टी पाटिल. एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार (APM, SECL कुसमुंडा), श्री अरविन्द कुमार (GM OPERATION, SECL कुसमुंडा), श्री रामलाल कुजूर (SPORTS OFFICER, SECL कुसमुंडा) उपस्थित रहे |

कलर पार्टी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके एवं मनमोहक स्वागत गीत से हुआ | लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी, इसमें खेल ,नृत्य एवं संतुलन का जबरदस्त समन्वय था | यह वार्षिक खेल दिवस योग एवं नृत्यकला का मनोहारी संगम था |

रंगबिरंगे गुब्बारे आकाश की ऊँचाइयों में छोड़कर मुख्य अतिथि ने क्रीडा उत्सव का शुभारंभ किया | विद्यालय के चारों सदन- शिवाजी, टैगोर, अशोक व रमन सदन के सभी विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं प्रेरणादायक मार्च पास्ट का नेतृत्व विद्यालय स्पोर्ट्स कैप्टन ने किया |

खेलकूद की गतिविधियों में विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया | विजयी विद्यार्थियों एवं टीम को मैडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए | मुख्य अतिथि श्री एस. टी पाटिल. जी द्वारा उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेल के प्रति लगन , खिलाडी भावना ,एकजुटता आदि विचारों से विद्यार्थियों में जोश का संचार किया |

भविष्य में विद्यार्थी इससे प्रेरित होकर देश को खेलकूद के क्षेत्र में उन्नति के उच्चतम सोपानों तक ले जायेंगे | विशिष्ट अतिथि श्री अरविन्द कुमार जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंदीय विद्यालय विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने वाला सर्वोत्कृष्ट शिक्षा संस्थान है| विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्री योगेश गुप्ता जी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 70 विद्यार्थियों ने संभागीय स्तर पर सहभागिता दी | साथ ही विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने खेलो इंडिया फुटबॉल टीम एवं 23 विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया |

कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य श्री विश्राम केरकेट्टा और प्रधानाध्यापिका महोदया श्रीमती सतगुना नायक जी के सानिध्य में श्रीमती वैशाली भारद्वाज, सुश्री अंकिता जैसवाल, श्रीमती रमा भट्टाचार्जी एवं श्री सिद्धान्शु द्विवेदी जी के द्वारा किया गया | अंत में आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य श्री विश्राम केरकेट्टा जी ने किया | कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षक श्री राकेश प्रधान, सुश्री श्वेता सिंह, श्री सुशील कुमार एवं प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई |

Read more :- कांग्रेस ने बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष उनकी 69वीं पुण्यतिथि पर नमन किया

 

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,220SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

धान उपार्जन के बीच हाथियों का खतरा, चचिया केंद्र में दहशत

धान उपार्जन के बीच हाथियों का खतरा, चचिया केंद्र में दहशत नमस्ते कोरबा :- जिले में समर्थन मूल्य पर धान...

More Articles Like This

- Advertisement -