कुसमुण्डा के शिव मंदिर में सपत्नीक जयसिंह अग्रवाल ने कराया महारूद्राभिषेक

Must Read

कुसमुण्डा के शिव मंदिर में सपत्नीक जयसिंह अग्रवाल ने कराया महारूद्राभिषेक

नमस्ते कोरबा :- सावन के पवित्र अधिमास के सोमवार को भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की खुशहाली, समृद्धि एवं स्वस्थ कोरबा की मंगल कामना को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 59 में कुसमुण्डा विकासनगर स्थित भगवान शिव मंदिर में स्थित भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कराया इस महापूजन में श्री अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने मिलकर घंटो तक विधि विधान के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया।

पंडित पवन द्विवेदी के सानिध्य में अन्य पंडितों की उपस्थिति में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दिव्य मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का आव्हान किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर राजस्व मंत्री ने सपत्नीक जिला एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और सहज पूजा से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने भगवान शिव से खेती किसानी की समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, विकास सिंग, सनीष कुमार, गीता गभेल, भुनेश्वरी देवी, प्रेमा चन्द्रा, मीरा अग्रवाल, शालनी गबेल, श्रुति कुलदीप, शत्रुघन श्रीवास, महावीर अग्रवाल, मस्तुल कंवर, संजय अग्रवाल, केशव सराफ, लेखिका चन्दा, पंकज गुप्ता, घनाराम खाण्डे, अमित सिंह, सुनील निर्मलकर, एल. बी. नायक, श्याम राठौर, स्वाती राठौर, हीरूदास महंत, मेवा यादव, फिरत यादव, मया राम यादव, अजय यादव, संजय यादव, जमील खान, संजय कुर्रे, सावित्री विश्वकर्मा, महेत्तर यादव, सुनीता यादव, हराबाई कुर्रे, मुरलीधर यादव, बनवारी, संतोषी विश्वकर्मा, विद्याधन गभेल, भुरी बाई गभेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सैकड़ो लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
रूद्राभिषेक सपन्न होने के बाद परिसर में भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध नमस्ते कोरबा। जिले में आधुनिक...

More Articles Like This

- Advertisement -