Sunday, February 15, 2026

*18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित*

Must Read

*18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित*

नमस्ते कोरबा। कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।

जेसीआई कोरबा द्वारा मोतीसागर बस्ती के समीप मुक्तिधाम में भगवान शंकर की 18 फीट ऊंची मूर्ति की कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने पूजा-अर्चना कर अनावरण किया।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल लाल देवांगन ने जेसीआई कोरबा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब वह कोरबा के महापौर थे तब इस मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था। जेसीआई ने इस मुक्तिधाम की व्यवस्था कब बेहतर तरीके से रखरखाव एवं संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टी एन बजाज, अभिषेक अग्रवाल श्री राम कुमार सोनी,  रोहित असरानी ,  निश्छल टमकोरिया, पी एस गांधी जी, सभापति  नूतन सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्रीमती रूबी सागर जी, पार्षद श्रीमती राधा महंत , पार्षद  तामेश अग्रवाल,पार्षद  नरेंद्र देवांगन , मंडल अध्यक्ष  योगेश मिश्रा , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष  राजेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

इसी तरह मंत्री लखन लाल देवांगन मानिकपुर में भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की। समिति की मांग पर मंदिर के पास सामुदायिक भवन हेतु 15 लाख की घोषणा की। नेहरू नगर कुआं भट्ट में महिला समिति द्वारा आयोजित शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर पूजन अर्चना किया। मंदिर परिसर में किचन शेड हेतु 5 लाख की घोषणा की।

इसी तरह बालको नगर के परसा भाटा बिहीबड़ी में नवनिर्मित शंकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के मंगल कामना की। समिति की मांग पर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा की।

   बुधवारी बस्ती को सामुदायिक भवन की सौगात, किया लोकार्पण

कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गौरी शंकर मंदिर के समीप बने 10 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह, पार्षद सुख सागर निर्मलकर, पार्षद पंकज देवांगन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद अशोक चावलानी, पार्षद श्रीमती ममता यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी के साथ-साथ क्षेत्रवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Read more :- महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार,

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर के गौरव पथ के लिए 36.54 करोड़ की मिली स्वीकृति*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार,

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार, नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की...

More Articles Like This

- Advertisement -