Sunday, February 15, 2026

कटघोरा की नवनिर्मित चौपाटी और पुष्प वाटिका का लोकार्पण

Must Read

कटघोरा की नवनिर्मित चौपाटी और पुष्प वाटिका का लोकार्पण

नमस्ते कोरबा :- कटघोरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत नगर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के इकलौते पुष्पवाटिका और नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने फीता काटकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा कटघोरा के नागरिकों को अब अपने ही नगर में मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा। सरकार की प्राथमिकता है कि हर नगरवासी को बुनियादी सुविधाएं मिलें और हम कटघोरा को एक आदर्श नगर बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कहा इस लोकार्पण के साथ कटघोरा शहर को एक नई पहचान मिलने जा रही है एक ऐसा स्थान जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, बच्चों के लिए खेल की सुविधाएं हैं और स्वाद के शौकीनों के लिए एक व्यवस्थित फूड ज़ोन मौजूद है। इस अवसर पर कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह व सीएमओ के साथ पार्षद व आम नागरिक उपस्थित रहे।

Read more :- कोरबा से बैजनाथ धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -