कोरबा से बैजनाथ धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Must Read

कोरबा से बैजनाथ धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नमस्ते कोरबा। सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्तों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बैजनाथ धाम देवघर (झारखंड) के लिए कोरबा से प्रथम जत्था रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया।

इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह राजपूत, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

श्रद्धालुजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वे गंगाजल लेकर देवघर स्थित पावन बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। यह यात्रा लगभग 120 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के रूप में पूरी की जाएगी, जो श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

जत्था रवाना होने के पूर्व पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता की कामना की गई। क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

Read more :- महापौर और आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था,महीने भर से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -