सीतामढ़ी क्षेत्र में  स्विफ्ट कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया

Must Read

सीतामढ़ी क्षेत्र में  स्विफ्ट कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया

नमस्ते कोरबा : कोरबा शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र में 9 जून की रात एक स्विफ्ट कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह नशे में धुत था।मीरा रिसॉर्ट के ऑफिस के सामने हुई इस घटना में ड्राइवर ने तीन कारों और एक एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद कार नगर निगम के डिवाइडर से जा टकराई।यह तो अच्छा हुआ कि कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना का पूरा वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर अनियंत्रित होकर एक-एक कर गाड़ियों को टक्कर मारता गया। घटना के समय कोई व्यक्ति मौके पर नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

वाहन मालिकों का कहना है कि वे रोज की तरह अपनी गाड़ियां घर के बाहर खड़ी की थीं। रात में टक्कर की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Read more :- कोरबा की अंजली सिंह को न्याय दिलाने हजारों लोग सड़क पर उतरे

दर्री बराज से लगे दाहिनी नहर तट में युवक नशे की हालत में कुदा,डेढ़ घंटे चला तमाशा,देखें वायरल वीडियो 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -