Monday, February 16, 2026

आपातकालीन मामलों में डायल 112 की सेवा किसी संजीवनी से कम नहीं

Must Read

आपातकालीन मामलों में डायल 112 की सेवा किसी संजीवनी से कम नहीं

नमस्ते कोरबा : आपातकालीन मामलों में डायल 112 की सेवा किसी संजीवनी से कम नहीं है। विपरित परिस्थितियों में 112 के कर्मचारियों ने हमेशा से ही अपनी कार्यकुशलता का परिवय दिया है। ऐसा ही कुछ एक बार से मोरगा चौकी क्षेत्र के ग्राम खोटखर्री में देखने के मिला है,जहां प्रसव पीड़ा से कराह रही एक 22 वर्षीय महिला का सफल प्रसव डायल 112 के वाहन में कराया गया।

112 को सूचना मिली थी,कि महिला संगीता कुजूर को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही महिला को 112 के वाहन में बिठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था,लेकिल जंगल के बीच पीड़ा और बढ़ गई,जिसके बाद वाहन में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया गया। मितानीन और परिजनों ने मिलकर वाहन में महिला का प्रसव कराया गया,जहां रविवार की सुबह 11 बजे उसने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया,जिसके बाद दोनों को मोरगा के पीएचसी में भर्ती किया गया,जहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -