लोगों से भरी पिकअप नहर में समाई, 3 बच्चे 2 महिलाएं समेत 5 बहे,1 महिला की मिली लाश ,4 की तलाश जारी

Must Read

लोगों से भरी पिकअप नहर में समाई, 3 बच्चे 2 महिलाएं समेत 5 बहे,1 महिला की मिली लाश ,4 की तलाश जारी

नमस्ते कोरबा :  कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम मकुंदपुर से मड़वारानी आंतरिक मार्ग में बड़ा हादसा हो गया।आज दोपहर हुए इस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू की गई। सिंचाई विभाग से पानी का बहाव रुकवा कर नहर का जलस्तर कम कराने के बाद शाम होते-होते एक महिला का शव ग्राम नगरदा से बरामद हुआ जबकि एक अन्य महिला व तीन बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

प्रारम्भिक सूचनाओं के मुताबिक सक्ती जिला के ग्राम रेड़ा से कुछ ग्रामीण एक पिकअप में सवार हो कर कोरबा जिले के ग्राम खरहरी आ रहे थे। नहर के किनारे मार्ग से गुजरते वक्त तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस वाहन में सवार कुछ लोग तो बाहर निकलने में सफल हो गए लेकिन महिलाओं और बच्चे समेत पांच लोग डूबकर लापता हो गए। पिकअप का चालक फरार हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

इस घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस घटनास्थल पहुंची साथ ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मार्गदर्शन दे रहे हैं। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने भी घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। लापता हुई महिला और बच्चों के संबंध में सूचना उनके परिजन तक पहुंचाई गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार ने...

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का...

More Articles Like This

- Advertisement -