शिक्षक नहीं, तो क्लास नहीं! आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने बारिश में किया सड़क जाम

Must Read

शिक्षक नहीं, तो क्लास नहीं! आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने बारिश में किया सड़क जाम

नमस्ते कोरबा :- आत्मानंद स्कूल पसान के बच्चों ने शिक्षकों की कमी को लेकर आज बुधवार को सुबह सात बजे से सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और पेंड्रा-कोरबा मार्ग को जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार आत्मानंद स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्र, स्कूल बैग और पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ गए। बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा, जिससे मार्ग पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार पसान मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। तहसीलदार पसान ने बच्चों को आश्वासन दिया की 22 अगस्त तक शिक्षकों की नियुक्ति हो जायेगी ,

वही शिक्षा विभाग की ओर से BEO पोड़ी उपरोड़ा मौके पर पहुँचकर तहसीलदार की बातों का समर्थन करते हुए 22 अगस्त तक शिक्षक की नियुक्ति की बात कही ,अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को तत्काल प्रस्ताव भेजा जाएगा , तब कही जाकर बच्चों ने अपना आंदोलन समाप्त किया,

Read more :- रानी को मिला उसका राजा,रानी झरने से सवा किलोमीटर आगे मिला विशाल ‘राजा झरना’, ऊंचाई और सुंदरता में रानी झरने को भी पीछे छोड़ा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -