हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र के किनारे मिले नर कंकाल की शिनाख्त,जनवरी महीने से अचानक लापता हो गया था मृतक व्यक्ति 

Must Read

हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र के किनारे मिले नर कंकाल की शिनाख्त,जनवरी महीने से अचानक लापता हो गया था मृतक व्यक्ति

नमस्ते कोरबा : जिले के सीमांत कोरबी चौकी क्षेत्र में खजूरपारा उबका नाका के पास हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र के किनारे मिले नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है। वही 18 अप्रैल को राजकुमार सिंह निवासी कोरबी पारा ने कोरबी चौकी में आकर सूचना दर्ज कराया कि उसका भाई सुराज सिंह सरूता 40 वर्ष जो 28 जनवरी 2025 से अचानक लापता हो गया था, जिसकी रिपोर्ट चौकी कोरबी में दर्ज कराया था और जिसकी तलाश कर रहे थे, खजूरपारा हसदेव डूबान के पास उसका टी-शर्ट और शॉल मिला है। वहीं आसपास मानव शरीर के अवशेष मिले हैं जो उसी के हैं।

वही सूचना बाद चौकी प्रभारी ASI अफसर हुसैन खान ने मातहतों के साथ मौके से अस्थियों को बरामद किया। इधर कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कोरबा की सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कंकाल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिले एक टी-शर्ट और शाल, कंकाल को एकत्र कर एफएसएल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव*

*बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत...

More Articles Like This

- Advertisement -