Saturday, July 19, 2025

शाम होते-होते हाथी की शिकार बनी दो और महिलाएं, एक ही दिन में हाथी के हमले से तीन महिलाओं की मौत

Must Read

शाम होते-होते हाथी की शिकार बनी दो और महिलाएं, एक ही दिन में हाथी के हमले से तीन महिलाओं की मौत

नमस्ते कोरबा :-  जिले की हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत secl खदान प्रभावित ग्राम भिलाई बाजार,रलिया में एक भटके हुए हाथी के आ जाने से दहशत फैल गई थी। झुंड से अलग हुआ हाथी अब आक्रामक हो चुका है । हाथी दिन भर विचरण करते हुए शाम को उरगा थाना अंतर्गत ग्राम खैरभावना पहुंचा है।

हाथी ने सुबह एक महिला को घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हाथी ने कुसमुंडा क्षेत्र में एक भैंस खटाल में पांच मवेशियों को भी मार दिया हैं। जानकारी मिल रही है कि उरगा अंतर्गत ग्राम खैर भावना में हाथी ने दो और महिलाओं को पटक के मार डाला हैं। पुलिस और वनविभाग की टीम लगातार हाथी के ऊपर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम हाथी के आगे बढ़ाने वाले संभावित जगह पर लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खोडरी से लगे ग्राम खैरभवना मार्ग से गुजरते समय हाथी ने 2 महिलाओं को तब अपनी चपेट में लिया जब ये दोनों महिलाएं अपना घर छोडक़र संभावित खतरे से बचने के लिए दूसरी तरफ जा रहीं थीं। इन दोनों महिलाओं का घर मिट्टी का है और इन्हें लगा कि हाथी उनके घर को तोड़ देगा तो सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश में भागते समय सामना दंतैल से हो गया और दोनों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया।

समाचार लिखे जाने तक हाथी सरईसिंगार से तरदा के मध्य जाते देखा गया है। इस बीच यह भी जानकारी आम हुई है कि ग्राम बाता बिरदा की तरफ से 3 और हाथी आते देखे गए हैं। ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए पक्के मकानों की छत और सुरक्षित स्थानों की तलाश में लगे हुए हैं।

Read more:- खबर अपडेट: हाथी के हमले में घायल महिला की मौत,हाथी के हमले में कई मवेशियों की भी जान चली गई है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने साइकिल पर निकले नगर निगम आयुक्त,मुख्य मार्ग पर गुमटी और ठेला लगाने वाले व्यवसायियों को कड़ी हिदायत...

कोरबा की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने साइकिल पर निकले नगर निगम आयुक्त,मुख्य मार्ग पर गुमटी और ठेला लगाने...

More Articles Like This

- Advertisement -