तालाब में मस्ती करते दिखा हाथियों का झुंड,यहां देखें वीडियो
नमस्ते कोरबा : कोरबा के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र से हाथियों की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। जहां करीब 20 हाथियों के दल को तालाब में मस्ती करते देखा गया है।
जंगल के बीच स्थित तालाब में हाथी नहाते हुए नजर आए। हाथियों के जल क्रीड़ा करते वक्त एक हाथी इलाके की निगरानी करते हुए तालाब के चारों ओर घूमता रहा। नहाने के बाद खेतों में पहुंचकर धान की फसलों को हाथियों ने अपना निवाला बनाया, कटघोरा वन मंडल के खुरूपारा गांव की घटना.मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.







