*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण*

Must Read

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण*

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां के मनोरम दृश्यों को करीब से देखा।

*मनोरम प्राकृतिक दृश्य का किया अनुभव*

बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ श्री अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

*प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आंनदः*-

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुका पर्यटन स्थल की नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेती है। उन्होंने यहां की अथाह जल राशि और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। नौका विहार के दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, लहरों की अठखेलियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य वातावरण, ठंडी हवाओं के झोंके और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताई।

Read more:- कोरबा ब्रेकिंग : पेंड्रा से कोरबा आ रही बस हुई दुर्घटना का शिकार,बाल बाल बचे बस में सवार यात्री

कोरबा पुलिस की अनोखी होली,जो बनी शहर और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शहर में सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा,संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता, अड्डेबाजी व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

शहर में सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा,संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता, अड्डेबाजी व संदिग्ध गतिविधियों...

More Articles Like This

- Advertisement -