Monday, February 16, 2026

*लोगों को आकर्षित कर रहा है राम मंदिर के तर्ज पर बना गणेश पंडाल,श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़*

Must Read

*लोगों को आकर्षित कर रहा है राम मंदिर के तर्ज पर बना गणेश पंडाल,श्रद्धालुओं की उमड़ रही है भीड़*

नमस्ते कोरबा :- देवों में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की आराधना का विशेष पर्व गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। जगह-जगह भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विराजित कर पूजा पाठ की जा रही है।

इस दौरान कटघोरा का जयदेवा गणेश उत्सव पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। समिती द्वारा अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का स्वरुप गणेश पंडाल को दिया गया है, जिसकी उंचाई 107 फिट उंची है। जहां लंबोदर स्वामी की 21 फिट उंची प्रतिमा लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।

गणेश उत्सव के मामले में इस बार कटघोरा का जय देवा गणेश उत्सव समिती पूरे जिले में केंद्र बिंदु बना हुआ है। समिती के प्रयास स्वरुप यहां 107 फिट उंचा पंडाल तैयार किया गया है, जो अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है। सुनहरे रंग का पंडाल और उसके भीतर विराजे 21 फिट उंचाई के गणपति महाराज श्रद्धालुओं को काफी लुभा रहे हैं। इस पंडाल को बनाने में कारीगरों ने काफी मेहनत की है,पूरे दो महिने तक मशक्कत करने के बाद यह पंडाल बनकर तैयार हुआ है।

जिसका आकर्षण लोगों को काफी लुभा रहा है,अगले 11 दिनों तक पूरा जिला लंबोदर स्वामी की आराधना में व्यस्त रहेगा। समिती के सदस्यों को उम्मीद है कि जिले के कोने-कोने के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पंडाल और श्रीगणेश के दर्शन हेतु जरुर पहुंचेंगे।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -