कहीं बालाजी तो कहीं शिव के रूप में दर्शन दे रहे भगवान गणेश, दर्शन करने लोगों की भारी भीड़

शहर भर में गणपति प्रतिमा की भव्यता देखते ही बन रही है।

Must Read

कहीं बालाजी तो कहीं शिव के रूप में दर्शन दे रहे भगवान गणेश, दर्शन करने लोगों की भारी भीड़

नमस्ते कोरबा :- शहर भर में गणपति प्रतिमा की भव्यता देखते ही बन रही है। पावर हाउस रोड गणेश उत्सव समिति ने पंडाल को दक्षिण भारतीय साज-सज्जा का आकार दिया है। जहां रिद्धि-सिद्धि के साथ भगवान गजानन स्वामी बालाजी भगवान दर्शन दे रहे हैं। सीतामढ़ी मार्ग में दिव्य सिंहासन में आसीन गणेश प्रतिमा के पंडाल को सुशोभित कर रहे है। गांजागली में विघ्नहर्ता के रूप में विराजमान हैं। रानी रोड में गणेश भगवान शिव के रूप में दर्शनीय बने हैं। जगह जगह स्थापित प्रतिमाओं में विविधता देखी जा रही है।

पावर हाउस रोड गणेश उत्सव समिति ने इस बार भी भव्य प्रतिमा को नया रूप देने की परंपरा कर बरकरार रखा है। बीते वर्ष यहां गणेश भगवान ऋद्धि-सिद्धि के साथ बांसुरी बजाते दिखाई दिए थे।

इस बार बालाजी के रूप में भक्तों के लिए दर्शनीय बने हुए हैं। पर्यावरण नियम को ध्यान मे रखते हुए प्रतिमा तैयार करने में केवल मिट्टी की कारीगरी की गई है। 11 फीट ऊंची प्रतिमा को जिला दुर्ग में तैयार करने के बाद लाया गया है। सीतामढ़ी मार्ग में आकर्षक झांकियों के बीच गणेश भगवान सिंहासन पर विराजमान हैं। गांजागली व अग्रसेन चौक मे प्रतिमा स्थापना के साथ पूजा अनुष्ठान देर शाम तक जारी रही। टीपी नगर इंदिरा विहार मार्ग में स्थापित प्रतिमा दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।

Read also :- 15 साल लखनलाल की सरकार रही पर झुग्गी झोपड़ीवासियों की नहीं ली सुध,अब राजस्व मंत्री जय सिंह दिला रहे पट्टा तो उनके पेट में हो रहा दर्द

व्यापारी पर प्राण घातक हमला,नाराज व्यापारी संगठन ने निकाला मार्च,ज्ञापन सौंप कर मांगा न्याय

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

संवेदनशील इलाके में सनसनी: CCTV की कमी ने बढ़ाया अपराधियों का हौसला

संवेदनशील इलाके में सनसनी: CCTV की कमी ने बढ़ाया अपराधियों का हौसला नमस्ते कोरबा :- शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर...

More Articles Like This

- Advertisement -