Saturday, June 21, 2025

वाह रे कोरबा नगर निगम,साल भर में भी नहीं बनवा सके गांधीजी की खंडित प्रतिमा को

Must Read

वाह रे कोरबा नगर निगम,साल भर में भी नहीं बनवा सके गांधीजी की खंडित प्रतिमा को

नमस्ते कोरबा :- एक और पूरा देश जहां आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कोरबा नगर निगम द्वारा बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने गांधी जी की प्रतिमा का विगत कई वर्षों से अपमान किया जा रहा है, गत वर्ष भी इस मुद्दे को नगर निगम आयुक्त के समक्ष रखा गया था और उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द खंडित प्रतिमा को सही किया जाएगा परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांधी जी की प्रतिमा वैसे ही है और आज पुण्यतिथि पर बस्ती के लोगों ने खंडित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है,

नगर निगम के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगा दी गई है परंतु उनके देखरेख में कोताही बरति जा रही है, एवं गाहे-बगाहे इन महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान भी नगर निगम के अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है ऐसे ही कुछ दिन पूर्व सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भी देखने को मिला था नेताजी की प्रतिमा का निगम कर्मियों द्वारा सफाई ना कराए जाने से बंग समाज काफी आक्रोशित हो गया था और नगर निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई थी तब जाकर कहीं आनन-फानन में निगम के कर्मचारियों ने नेताजी की प्रतिमा की सफाई करवाई,

बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास नगर निगम द्वारा कार्य जरूर कराया जा रहा है परंतु ऐसा क्या कारण है कि साल भर बीत जाने के बावजूद भी खंडित प्रतिमा को सही नहीं कराया जा सका

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा वनमंडल अंतर्गत लमरू रेंज में किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू: वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त पहल

कोरबा वनमंडल अंतर्गत लमरू रेंज में किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू: वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की...

More Articles Like This

- Advertisement -