Monday, February 16, 2026

मिनीमाता बांगो बांध की चार गेट खले गए, 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Must Read

मिनीमाता बांगो बांध की चार गेट खले गए, 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

नमस्ते कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर गुरुवार 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे 358.10 मीटर पर पहुँच गया, जो बांध की कुल क्षमता का 90.71 प्रतिशत है।

जलस्तर बढ़ने के कारण मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा उपरांत बांध प्रबंधन द्वारा नियंत्रित तरीके से गेट खोले गए।

जानकारी के अनुसार दोपहर 2:40 बजे बांध के चार गेट खोले गए। इनमें गेट क्रमांक-4 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक, गेट क्रमांक-5 को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक, गेट क्रमांक-6 को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक तथा गेट क्रमांक-8 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस प्रकार गेटों से कुल 23,420 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

इसके अतिरिक्त हाइड्रेल पॉवर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह बांध से कुल 32,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित हो रहा है। कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र नीखरा ने बताया कि बांध से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर जलस्तर के अनुसार गेट संचालन किया जाएगा।

Read more :- कोरबा में मूसलधार बारिश के दौरान चमत्कार, गणेश पंडाल पर गिरा पेड़,भगवान गणेश की प्रतिमा और पंडाल में सो रहे बच्चे सुरक्षित

कोरबा ब्रेकिंग:- कोरबा में भूस्खलन,सतरेंगा,लेमरू मार्ग बाधित, गढ़,लेमरू का संपर्क टूटा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -