गांधी चौक में गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, दिवंगतआरक्षक की पत्नी का हुआ सम्मान

Must Read

गांधी चौक में गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, दिवंगतआरक्षक की पत्नी का हुआ सम्मान

नमस्ते कोरबा : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के गांधी चौक में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें लोकतंत्र, संविधान और जनकल्याणकारी मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के एक भावुक क्षण में कोतवाली थाना कोरबा में पदस्थ रहे आरक्षक स्वर्गीय श्री किरीत राम पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती अहिल्याबाई पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने कर्तव्यनिष्ठ आरक्षक के योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Read more :- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वमंगला चौकी जगमगाई, दुल्हन की तरह सजी चौकी बनी आकर्षण का केंद्र

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -