Friday, February 7, 2025

राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया गया,लेकिन इस पर कब्जा कर दुकान लगाने की मची होड़,क्या कोरबा के नए निगम आयुक्त करेंगे इस पर कार्यवाही

Must Read

राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया गया,लेकिन इस पर कब्जा कर दुकान लगाने की मची होड़,क्या कोरबा के नए निगम आयुक्त करेंगे इस पर कार्यवाही

नमस्ते कोरबा : नगर निगम ने शहर की सौंदर्यीकरण और पैदल राहगीरों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया है। इस पर कब्जा कर दुकान लगाने की होड़ मची हुई है। घंटाघर से सुभाष चौक मुख्य मार्ग पर मोबाइल एसेसरीज, नर्सरी से लेकर कई कपड़े की दुकानें लगी हुई। इससे पैदल राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। लोग सडक पर चलने को मजबूर हो रहे हैं।

इस मार्ग पर दोपहिया, चार पहिया, ऑटो, बस सहित अन्य वाहनों का दबाव रहता है। शाम होते ही जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। बावजूद इसके अतिक्रमण को हटाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

फुटपाथ व सड़क किनारे दुकान और सामानों की प्रदर्शनी के चलते लोग खरीदी के लिए बीच सड़क पर दोपहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों को खड़ी कर रहे हैं। इससे सड़क संकरी हो रही है। शहर के फुटपाथ अतिक्रमण की जद में है। इसके बावजूद नगर निगम कार्रवाई को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है, जिससे कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। वर्तमान में नए निगम आयुक्त की पदस्थापना शहर में हुई है, कोरबा के लोगों को काफी उम्मीद है कि वह शहर में हो रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाएंगे,

Read more :- भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के चलते फ्यूल बिक्री पर प्रतिबंध

सतरेंगा का गुलाबी ठंड के बीच मनमोहक रंग,बादल स्वयं उतर आए महादेव पर्वत पर,वीडियो में आप भी देखें सतरेंगा की खूबसूरती

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

3,940SubscribersSubscribe
Latest News

नगर निगम कॉलोनी के शिव मंदिर में पूजा करने आए शख्स ने पुजारी का मोबाइल किया पार,घटना सीसीटीवी में कैद 

नगर निगम कॉलोनी के शिव मंदिर में पूजा करने आए शख्स ने पुजारी का मोबाइल किया पार,घटना सीसीटीवी में...

More Articles Like This

- Advertisement -